नई दिल्ली। सर्जिकल स्ट्राइक को सफलता पूर्वक अंजाम देने वाले उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डीएस हुड्डा ने रिटायर होने के बाद उस ऑपरेशन से जुड़ी कई जानकारियों को साझा किया है। अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) हुड्डा ने बताया कैसे उस रात जवानों ने ऑपरेशन को अंजाम दिया था।