जानकारी हो कि कोरोना वायरस के मद्देनजर माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) तीर्थ यात्रा को 18 मार्च को निलंबित कर दिया गया था । श्राइन बोर्ड (Shrine board) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार (Ramesh Kumar) ने कहा कि तीर्थ यात्रा के फिर से शुरू होने के पहले सप्ताह में प्रतिदिन 2,000 तीर्थ यात्रियों की यात्रा होगी, जिसमें जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के भीतर 1900 और बाहर से शेष 100 शामिल हैं ।