31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के बाद शरीर में आ गई चुबंकीय शक्ति! जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

अरविंद जगन्नाथ सोनार का दावा है कि जब से उन्होंने वैक्सीन की दूसरी खुराक ली है, तब से उनके शरीर से सिक्के और स्टील के बर्तन चिपक रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, ऐसा केस पहली बार आया है और यह शोध का विषय है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 12 Jun 2021, 7:41 AM IST

vaccine.jpg

नई दिल्ली।

यह जानकर आप हैरान हो सकते हैं, मगर महाराष्ट्र के नासिक जिले में रहने वाले बुजुर्ग ने दावा किया है कि कोरोना (Coronavirus) वैक्सीन की दूसरी खुराक लेने के बाद से उनके शरीर में चुंबकीय शक्ति पैदा हो गई है। जी हां, 71 वर्षीय अरविंद जगन्नाथ सोनार का दावा है कि जब से उन्होंने वैक्सीन की दूसरी खुराक ली है, तब से उनके शरीर से सिक्के और स्टील के बर्तन चिपक रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, यह शोध का विषय है। शरीर से स्टील क्यों चिपक रहे हैं, इस बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पूरी जांच के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है।

अरविंद जगन्नाथ सोनार ने यह परेशानी डॉक्टरों को बताई, तो वे भी चौंक गए। डॉक्टरों के मुताबिक, यह ऐसा पहला मामला है और इस पर शोध करना होगा। नासिक के शिवाजी चौक क्षेत्र में रहने वाले अरविंद ने कुछ दिन पहले ही कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक ली है। उनका दावा है कि दूसरी खुराक लेने के बाद से ही शरीर में चुंबकीय शक्ति आ गई है। उन्होंने वीडियो के जरिए इस बात को प्रमाणित भी किया है। इस वीडियो में अरविंद के शरीर से स्टील की चम्मच, प्लेट, सिक्के रखने पर चिपकते दिखाई पड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- रिपोर्ट: घर में भी पहनें मास्क, बोलते समय निकली थूक की बूंदों में होते हैं कोरोना के वायरस

अरविंद जगन्नाथ सोनार के अनुसार, पहली बार जब ऐसा हुआ, तो लगा यह पसीने की वजह से हो रहा होगा। इसके बाद तुरंत नहाया, मगर यह समस्या बनी रही। तब मुझे थोड़ी चिंता हुई। उन्होंने दावा किया कि शरीर से बर्तन चिपकने की समस्या कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक लेने के बाद से ही हो रही है। वैसे, अरविंद के साथ जो समस्या हो रही है, चाहे उसकी वजह कुछ भी हो, 'पत्रिका' इस दावे की पुष्टि नहीं करता।

यह भी पढ़ें:- खतरा: वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के बाद भी कोरोना का डेल्टा वेरिएंट आपको कर सकता है संक्रमित

बहरहाल, अरविंद की यह समस्या जानने के बाद डॉक्टर भी हैरान है। डॉक्टरों के अनुसार, ऐसा केस पहली बार आया है। यह शोध का विषय है। शरीर से स्टील क्यों चिपक रहे हैं, इस बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पूरी जांच के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है। इस मामले की रिपोर्ट महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजी जाएगी। वहां से जांच के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है।