scriptमहाराष्ट्र: रत्नागिरी की केमिकल फैक्ट्री में धमाका, आग लगने से 4 लोगों की मौत | Maharashtra: Explosion in chemical factory in Ratnagiri, 4 people died | Patrika News
विविध भारत

महाराष्ट्र: रत्नागिरी की केमिकल फैक्ट्री में धमाका, आग लगने से 4 लोगों की मौत

हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 50 लोग फंसे हुए थे। इन सभी को बचा लिया गया है। बॉयलर का धमाका इतना जोरदार था कि करीब 5 किलोमीटर तक इसकी गूंज सुनाई दी।

नई दिल्लीMar 20, 2021 / 02:11 pm

Mohit Saxena

chemical factory
मुंबई। महाराष्ट्र के रत्नागिरी (Ratnagiri) में शनिवार को एक केमिकल फैक्ट्री ( Chemical Factory) में धमाके के बाद आग लग गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है। यह घटना खेड़ तालुका इलाके में मौजूद फैक्ट्री में हुआ है। हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 50 लोग फंसे हुए थे। इन सभी को बचा लिया गया है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली-लखनऊ शताब्दी की लगेज बोगी में लगी आग, बड़ा हादसा टला

बॉयलर में धमाके के बाद आग लगी

रत्नागिरी फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के अनुसार बॉयलर में धमाके के बाद फैक्ट्री में आग लग गई। इस दौरान आसपास काम कर रहे लोग इसकी चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसे कर्मियों का इलाज रत्नागिरी के जिला अस्पताल में जारी है।
5 किलोमीटर तक सुनाई दी धमाके की आवाज

फैक्ट्री के आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि बॉयलर का धमाका इतना जोरदार था कि करीब 5 किलोमीटर तक इसकी गूंज सुनाई दी। हादसे के बाद पूरे वातावरण में धुएं का गुबार छा गया। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गईं।

Home / Miscellenous India / महाराष्ट्र: रत्नागिरी की केमिकल फैक्ट्री में धमाका, आग लगने से 4 लोगों की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो