
फेक आईडी के जरिए दोस्ती कर खुद को बिजनेसमैन बताया था मेजर हांडा, तीन अन्य महिलाओं से भी थे संबंध
नई दिल्ली। मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा द्विवेदी की हत्या के मामले में एक बाद एक कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में पता चला है कि आरोपी मेजर निखिल राय हांडा ने फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर शैलजा से दोस्ती की थी और खुद को बिजनेसमैन भी बताया था।
दूसरी महिलाओं से भी थे संबंध
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिलाओं से दोस्ती करने के लिए हांडा ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर एक फेक प्रोफाइल बनाई थी। इसी प्रोफाइल के जरिए साल 2015 में हांडा की मुलाकात शैलजा से हुई थी। पुलिस का कहना है कि साल 2015 में हांडा श्रीनगर में पोस्टेड था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हांडा ने साल 2015 में शैलजा से बातचीत शुरू की थी और छह महीने बाद उसने अपनी असली पहचान बताई थी। उसके बाद दोनों ने मिलने का फैसला किया था। जानकारी के अनुसार, उसके बाद हांडा का ट्रांसफर मेरठ हो गया जबकि उसका परिवार साकेत में ही रहता था। लेकिन, हांडा ने नागालैंड के दीमापुर में ट्रांसफर लेने की अपील की, जहां अक्सर ही वह शैलजा से मिलता था। उसके बाद शैलजा ने हांडा का परिचय अपने पति अमित से कराया, दोनों ने उसे हाउस पार्टी में आमंत्रित भी किया।
दिल्ली की तीन महिलाओं से करता था बात
पुलिस का यह भी कहना है कि इस फेक प्रोफाइल के जरिए हांडा का तीन अन्य महिलाओं से भी दोस्ती थी। इतना ही नहीं, जिनसे वो लगातार बातचीत करता रहता था। कॉल रिकॉर्ड्स को जब स्कैन किया तो कई चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई है। पुलिस का कहना है कि हांडा दिल्ली में रहनेवाली तीन और महिलाओं से भी बातचीत करता था।
पुलिस ने आगे बताया कि कुछ समय बाद हांडा शैलजा की जिंदगी में काफी दखलअंदाजी करने लगा, जिसके बाद शैलजा ने उसके खिलाफ शिकायत करने की धमकी दी और दूर रहने को कहा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि पूछताछ करने वाले अधिकारियों को हांडा ने बताया कि दो हफ्ते पहले शैलजा ने कहा था कि वह कोर्ट मार्शल नियुक्त करेगी। जिसके बाद हांडा ने शैलजा को आर्मी बेस अस्पताल में मीटिंग के लिए बुलाया था। फिलहाल, उससे पूछताछ जल रही है। लेकिन, इस केस ने पूरे देश में सनसनी मचा रखी है।
Updated on:
26 Jun 2018 12:33 pm
Published on:
26 Jun 2018 12:33 pm
