1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नौकरी के लिए स्टेडियम की लाइट पर चढ़ गया युवक, नियुक्ति पत्र लेकर ही उतरा

दो साल पहले नौकरी से निकाल दिया गया था नौकरी को लेकर पहले भी कर चुका है प्रदर्शन नौकरी न होने से भुखमरी का सामना कर रहा है परिवार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Navyavesh Navrahi

•

Updated: 24 Oct 2019, 6:56 AM IST

staduiam.jpg

दिल्ली में एक अजीब वाकया देखने को मिला। नौकरी न होने के चलते एक युवक फिल्मी स्टाइल में यहां स्टेडियम की लाइट पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र मिलने की शर्त पर ही वे नीचे उतरा।

जानकारी के अनुसार- जोश लाकड़ा नाम के इस युवक की उम्र 39 साल है और वे मुंडका गांव का रहने वाला है। वह छत्रसाल स्टेडियम में अस्थाई तौर पर चपरासी के पद पर कार्यरत था। लगभग दो वर्ष पहले उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। इसके बाद वे दोबारा नौकरी देने और स्थाई करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर चुका था। इसी साल अप्रैल माह में भी वे टावर पर चढ़ गया था।

मंगलवार दोपहर को जब छत्रसाल स्टेडियम में खिलाड़ी प्रेक्टिस कर रहे थे, तभी जोश लाकड़ा चुपचाप करीब सौ फीट लंबे लाइट टॉवर पर चढ़ गया। उसे देखकर लोगों ने मॉडल टाउन पुलिस और दमकल को सूचना दी। मौके पर विभागीय अधिकारी भी जमा हो गए। जब दमकल की टीम ने उसे उतारने की कोशिश की तो उसने आत्महत्या कर लेने की धमकी दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार- घटना के समय स्टेडियम में ओलंपियन सुशील कुमार भी मौजूद थे। पुलिस ने मौके पर युवक के घरवालों को बुला लिया। उसके घरवालों ने कहा कि नौकरी नहीं होने के कारण पूरे परिवार को भुखमरी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस से जुड़े सूत्रों के अनुसार- युवक को स्थाई नियुक्ति पत्र दे दिया गया है।