कलम ने बताया कि ये सारी प्रक्रिया पूरा कर के जब वह लौट रहे थे तब उन्होंने देखा की उनके जैसे और भी कई ऐसे लोग थे, जिनको भी कई बार चालान आए हुए थे। उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद कम्यूटर पर देखा गया तो सिस्टम में गलती मानी गई और भरोसा दिया गया कि अब ऐसा नहीं होगा। लेकिन एक बार फिर से 16 अगस्त घर पर दो चालान घर पहुंच गए। इस बार चालान की वजह ट्रिपल राइडिंग। कमल का कहना था कि जब गोद में छह महीने का बच्चा था, तो ट्रिपल राइडिंग कैसे हुई। उऩ्होंने कहा कि जब हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया तो बताया कि आज अटल जी के निधन की वजह से छुट्टी है।