scriptहिमाचल प्रदेश: भारी बारिश से दरका पहाड़, मनाली-लेह मार्ग बंद, कई पर्यटक फंसे | Manali Leh highway blocked due to landslide in himachal pradesh | Patrika News

हिमाचल प्रदेश: भारी बारिश से दरका पहाड़, मनाली-लेह मार्ग बंद, कई पर्यटक फंसे

Published: Jun 29, 2018 02:11:56 pm

Submitted by:

Kiran Rautela

भारी बारिश के कारण मनाली से रोहतांग सड़क मार्ग पर भूस्खलन हुआ है।

monsoon

हिमाचल प्रदेश: भारी बारिश से दरका पहाड़, मनाली-लेह मार्ग बंद, कई पर्यटक फंसे

नई दिल्ली। मानसून का दौर शुरु हो गया है और साथ ही देश के हिस्सों में झमाझम बारिश भी हो रही है। लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में ज्यादा बारिश होने से परेशानियां भी उतनी ही बढ़ जाती हैं। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से वहां भूस्खलन की घटना सामने आई है। खबर है कि भारी बारिश के कारण मनाली से रोहतांग सड़क मार्ग पर भूस्खलन हुआ है। जिससे चुम्बक मोड़ के पास पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें खिसक कर सड़क पर आ गिरी। जिससे सड़क मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया।
सड़क मार्ग बंद होने से वहां पर यातायात की सुविधा बाधित हो गई , जिससे वहां लंबा जाम लग गया है। मार्ग में कई पर्यटकों के फंसने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि ये पर्यटक सुबह रोहतांग के लिए रवाना हुए थे, लेकिन भूस्खलन होने से मार्ग में ही फंसे रह गए।
अगले 48 घंटे में प्रदेश भर में छाएगा मानसून, यहां चली एनीकट पर चादर, 50-60 यात्रियों से भरी रोडवेज बस नदी में फंसी

एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने बताया कि भूस्खलन के चलते सड़क पर बड़ी-बड़ी चट्टाने गिर गई हैं, जिससे सड़क यातायात बाधित हो गया है। लेकिन सड़क मार्ग को बहाल करने के लिए मशीनरी भेज दी गई है। जल्द ही सड़क से सारा मलबा हटा दिया जाएगा और यातायात शुरु हो जाएगा।
https://twitter.com/ANI/status/1012525413770387461?ref_src=twsrc%5Etfw
बताया जा रहा है कि वीरवार को लाहौल घाटी के तेलिंग और जिंगजिंगबार नाले में बाढ़ आ जाने से भी मनाली-लेह मार्ग बंद पर असर पड़ा है। नाले में पानी बढ़ जाने से कई वाहनों फंस गए और मनाली से लेह और लेह से मनाली आ रहे पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मानसून की बारिश होने से मनाली-लेह मार्ग सहित मनाली-काजा मार्ग में भी जोखिम बढ़ गया है। वहां भी भूस्खलन की समस्या बनी हुई है। ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशासन को जल्द ही कुछ उचित कदम उठाने पड़ेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो