3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मणिपुर और महाराष्ट्र में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता

मणिपुर और महाराष्ट्र में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 से लेकर 4.3 देखने को मिली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 23 May 2021, 12:07 PM IST

Manipur and Maharashtra Earthquake, magnitude 4.3 on Richter Scale

Manipur and Maharashtra Earthquake, magnitude 4.3 on Richter Scale

इंफाल। देश के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर और महाराष्ट्र में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 से लेकर 4.3 देखने को मिली। यह भूकंप सुबह 7 बजे से लेकर 9 बजे तक देखने को मिले हैं। राहत की बात यह है इन झटकों में किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। इससे पहले भी इस प्रकार के भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ेंः-छत्रसाल स्टेडियम मर्डर केस में पहलवान सुशील कुमार और साथी अजय गिरफ्तार

मणिपुर और महाराष्ट्र में भूकंप के झटके
मणिपुर में आज सुबह-सुबह हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 रही। जानकारी के मुताबिक, सुबह 6 बजकर 56 मिनट पर उखरूल में यह झटके महसूस किए गए। वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आज भूकंप के झटके महससू किए गए। बता दें कि सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर आए भूंकप की रिक्टर स्केल तीव्रता 3.3 थी।

यह भी पढ़ेंः-Cow Protection Bill लाने वाला 22 वां राज्य होगा Assam, पांच महीने पहले कर्नाटक लेकर आया था कानून

चीन में भी महसूस हुए भूकंप के झटके
मणिपुर ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश चीन में भूकंप के झटके महसूस किए गए। पिछले दिनों चीन के युन्नान प्रांत की यांग्बी यी स्वायत्त काउंटी में एक के बाद एक भूकंप के झटके महसूस हुए। जिसमें में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। साथ ही 27 अन्य घायल हो गए थे। सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के प्रांत के प्रमुख यांग गुओजोंग ने जानकारी दी थी कि दाली बाइ स्वायत्त प्रांत की सभी 12 काउंटी और शहरों में भूकंप के झटके महसूस हुए थे और सबसे ज्यादा यांग्बी क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ था। यांग्बी काउंटी में दो लोगों की और योंगपिंग काउंटी में एक व्यक्ति की मौत हुई।

यह भी पढ़ेंः-राजधानी दिल्ली में 20 राज्यों से कम आए कोविड-19 के नए मामले, देश में 3700 से ज्यादा मौतें

72 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित
विदेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तीन तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए तथा 24 अन्य को मामूली चोटें आई थी। भूकंप से 20,192 मकानों में रह रहे करीब 72,317 निवासी प्रभावित हुए। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार, यांग्बी में रात 9 बजे से 11 बजे तक 5.0 तीव्रता से अधिक के चार भूकंप आए थे।