8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधानसभा चुनाव: मनीष सिसोदिया के OSD रिश्वत लेते गिरफ्तार

सीबीआई (CBI) अधिकारी की मानें तो गोपाल माधव डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Dy CM Manish Sisodia)के कार्यालय में 2015 से तैनात है। हालांकि मनीष सिसोदिया की इस में कोई भूमिका नहीं बतायी जा रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 7 Feb 2020, 11:59 AM IST

विधानसभा चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, मनीष सिसोदिया के OSD रिश्वत लेते गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, मनीष सिसोदिया के OSD रिश्वत लेते गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly election) से एक दिन पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Dy CM Manish Sisodia) के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। CBI ने दिल्ली सचिवालय में तैनात अधिकारी को गुरुवार रात 2 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए धर दबोचा है।

सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि गोपाल कृष्ण माधव को जीएसटी के एक मामले में 2 लाख रुपए से अधिक रिश्वत लेते हुए देर रात गिरफ्तार किया गया। चुनाव से पहले हुई कार्रवाई से आम आदमी पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है।

गोपाल माधव से सीबीआई अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीबीआई अधिकारी की मानें तो गोपाल माधव मनीष सिसोदिया के कार्यालय में 2015 से तैनात है। फिलहाल आरोपी ओएसडी से पूछताछ की जा रही है।

ओएसडी की गिरफ्तारी पर मनीष सिसोदिया का जबाव

इधर जीएसटी इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी पर सिसोदिया ने ट्वीट किया है। ये अधिकारी मेरे दफ्तर में बतौर OSD था। पता चला है कि एक इंस्पेक्टर गिरफ्तार हुआ । ऐसे घूसखोर अफसर से सख्ती से निपटे सीबीआई।

ये भी पढ़ें: राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट को मोदी सरकार से मिला 1 रुपए चंदा

सूत्रों ने कहा कि इस मामले में सिसोदिया की कोई भूमिका सामने नहीं आई है। मामले की जांच जारी है। वहीं आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर माहौल खराब करने का आरोप लगाया है। आप ने कहा कि बीजेपी चुनाव को खराब करने के लिए साजिश रच रही है।

ये भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव: दिल्ली बीजेपी में टिकट बंटवारे पर उपेक्षा का आरोप, देखें वीडियो