
शहीद औरंगजेब के गांव में नहीं मनी ईद, आज किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
श्रीनगर। एक तरफ जहां पूरा देश ईद के हर्ष और उल्लास में डूबा है, वहीं इस मुबारक मौके पर भी कश्मीर का एक गांव ऐसा है जो अपने सपूत की याद में मातम कर रहा है। सेना के जवान औरंगजेब को अगवा करने के बाद की गई हत्या से उनके गांव के लोगों ने ईद नहीं मनाने का फैसला किया है। औरेंगजेब के पूरे गांव में मातम पसरा है। उधर शहीद औरंगजेब का शरीर उनके गांव पहुंच गया है। अंतिम यात्रा में काफी भीड़ उमड़ी है। कुछ ही देर में उनकी मृत देह को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
लोगों में गुस्सा
औरंगजेब के गांव में उनकी मौत को लेकर बेहद गुस्सा है। उन्होंने सरकार से हत्यारे आतंकियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने शहीद के घर के बहार एकत्र होकर पकिस्तान और आतंकवाद विरोधी नारे लगाए। मीडिया से बातचीत करते हुए शहीद के पिता ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द उनके बेटे के कातिलों को सजा दे वरना वह जल्द ही हथियार उठाकर अपने बेटे के कातिलों को खुद सजा देंगे।
आज होगा अंतिम संस्कार
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में भारतीय सेना के शहीद जवान औरंगजेब के पार्थिव शरीर को आज राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को श्रीनगर की बादामी बाग छावनी स्थित 92 बेस हॉस्पिटल में रखा गया था। शहीद जवान के पार्थिव शरीर को विमान के जरिये श्रीनगर से पुलवामा स्थित उनके गांव लाया गया। बता दें कि औरंगजेब को आतंकियों ने बीते गुरुवार की सुबह अगवा कर लिया था, जिसके बाद उनका गोलियों से छलनी शव बरामद हुआ था।
शहीद को अंतिम सलामी
शुक्रवार शाम को भारतीय सेना ने अपने शहीद जवान को अंतिम सलामी दी। श्रीनगर की बादामीबाग छावनी में आयोजित समाहरोह में चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके भट्ट और सभी रैंक के सैन्यकर्मियों ने कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से शहीदों को श्रद्धांजलि दी। अन्य सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधि भी उनको अंतिम सलामी देने पहुंचे।
Updated on:
16 Jun 2018 02:09 pm
Published on:
16 Jun 2018 12:56 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
