बतौर नर्सों ने अस्पताल के अधीक्षक और निदेशक को पत्र भी लिखा है कि सभी सुविधा प्रदान किया जाए। साथ ही 50 लाख का जीवन बीमा संविदा कर्मियों का भी करवाया जाए, तभी संविदा कर्मी आइसोलेशन में ड्यूटी करेंगे। उधर, अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल ने नर्सों और वार्ड ब्वॉय को भरोसा दिलाया है कि शनिवार शाम से मास्क और सेनेटाइजर की कमी नहीं होगी। लेकिन, इस व्यवस्था से सराकीर तंत्र पर कई सवाल उठ रहे हैं। क्योंकि, जब स्वास्थयकर्मियों को ही मास्क और सेनेटाइजर नहीं दिया जाएगा तो पेसेंट का क्या हाल होगा?