श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में युवाओं का आतंक की तरफ लगातार झुकाव देखने को मिल रहा है। हाल ही में कश्मीर के एक आईपीएस अधिकारी के भाई के आतंकी संगठन में शामिल होने की खबर आई थी, जिसमें सुरक्षाबलों और सरकार की चिंता बढ़ा दी थी। इस बीच कश्मीर में एक और युवा के आतंकी बनने की खबर सामने आई है। खबर है कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में इश्फाक अहमद वानी नाम के शख्स ने आतंक का दामन थाम लिया है। हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।