नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में आज फिर मौसम के हालात बिगड़ सकते हैं। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि उत्तर भारत समेत देश के अन्य कई राज्यों में आज भारी बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड और ओडिशा में भी भारी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, मौसम विज्ञान विभाग की ओर से रविवार शाम को जारी रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में जगह-जगह भारी बारिश हो सकती है।