31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pfizer के बाद अब Moderna को लेकर भी जारी किया गया अलर्ट, इस वैक्सीन से भी हो रहा ये साइड इफेक्ट

Corona Vaccine को लेकर लगा एक और बड़ा झटका Pfizer के बाद Moderna का भी साइड इफेक्ट आया सामने अमकीरी डॉक्टर ने जारी किया अलर्ट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 26 Dec 2020, 12:02 PM IST

Moderna Vaccine

मॉडर्ना वैक्सीन का साइड इफेक्ट

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( coronavirus ) के लगातार बढ़ रहे खतरे और नए प्रकारों के बीच हर किसी नजर इसको मात देने वाली वैक्सीन पर टिकी है। लेकिन बाजारों में आने से पहले ही इन वैक्सीनों के साइड इफेक्ट्स भी सामने आने लगे हैं। फाइजर ( Pfizer ) के बाद अब मॉडर्ना ( Moderna ) को लेकर भी अलर्ट सामने आया है।

दुनियाभर के कई देशों में कोरोना टीकाकरण की शुरुआत के बीच अमरीकी डॉक्टर ने मॉडर्न के इस्तेमाल पर भी चेतावनी दी है। अमकीरी डॉक्टर की इस चेतावनी ने सबकी चिंताएं बढ़ा दी हैं।

इन स्कूलों में बच्चों के अंडरगारमेंट्स के कलर भी किए जाते हैं तय, जानिए स्टूडेंट्स के लिए और कौनसे अजीब नियम

मॉडर्ना का साइड इफेक्ट
मॉर्डन के कोरोना वायरस वैक्सीन लेने के बाद बोस्टन में एक डॉक्टर को गंभीर एलर्जी हो गई है। बोस्टन मेडिकल सेंटर के जराचिकित्सा ऑन्कोलॉजी के डॉक्‍टर होसैन सदरज़ादे ने कहा कि टीका लगने के लगभग तुरंत बाद उन्हें गंभीर प्रतिक्रिया हुई।

उनको चक्कर आने लगा और अचानक दिल की धड़कन तेज हो गई। यह सार्वजनिक रूप से मॉडर्न वैक्सीन से जुड़ी पहली गंभीर प्रतिक्रिया है, जो देश में पहले सप्ताह से लोगों को लगाई जा रही है।

बोस्टन मेडिकल सेंटर के एक प्रवक्ता डेविड किबे ने कहा कि डॉक्‍टर सदरजादेह ने महसूस किया कि उनको टीका लगने के बाद एलर्जी हो रही है।

इसके बाद उन्हें आपातकालीन विभाग में ले जाया गया, उनका मूल्यांकन किया गया, इलाज किया गया और बाद में उनको छुट्टी दे दी।

आपको बता दें कि इससे पहले कोरोना वैक्सीन का टीका पहुंचाने वाले अभियान के 'ऑपरेशन वॉर्प स्पीड' के चीफ साइंटिफिक एडवाइजर डॉक्टर मॉन्सेफ ने फाइजर इंक वैक्सीन के इस्तेमाल को लेकर लोगों को आगाह किया था। उन्होंने कहा था कि फाइजर वैक्सीन ऐसे लोग ना लगाएं जिन्हें पहले से ही एलर्जी की शिकायत है।

एक जनवरी से होने जा रहे हैं 11 बड़े बदलाव, जानिए आपकी जिंदगी पर कैसे डालेंडे सीधा असर

दरअसल फाइजर लगाने वाले कई लोगों में उम्मीद से ज्यादा एलर्जी की समस्या देखी गई थी। वहीं अमरीका ने फाइजर के 30 करोड़ अतिरिक्त डोज को लेकर डील की है। ऐसे में अमरीका को वैक्सीनों के साइड इफेक्ट से बड़ा झटका लग सकता है।

बहरहाल फाइजर के बाद मॉडर्ना वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स ने दुनियाभर के लोगों की उन उम्मीदों को झटका दिया है, जो कोरोना को मात देने को लेकर लगाई जा रहीं थीं।