अधिसूचना के मुताबिक विशेषज्ञ संयुक्त सचिवों की नियुक्तियां फिलहाल 10 मंत्रालयों और विभागों में होंगी। इनमें वित्त सेवा, आर्थिक मामले, कृषि, सड़क परिवहन, शिपिंग, पर्यावरण, नवीकरणीय ऊर्जा, नागरिक उड्डयन और वाणिज्य संबंधी विभाग शामिल हैं। विभागों का बंटवारा आवेदक की विशेषज्ञता के आधार पर होगा।