3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तमिलनाडु में भी भारी बारिश का कहर: टूटकर कावेरी नदी में समाया कोल्लिडम पुल, नहीं रुकेगी मानसून की रफ्तार

तमिलनाडु में भी भारी बारिश का कहर, देखते ही देखते कावेरी नदी में समाया कोल्लिडम पुल। मौसम विभाग की चेतावनी अभी नहीं रुकेगा मानसून
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 19 Aug 2018, 11:47 AM IST

tamilnadu

तमिलनाडु में भी भारी बारिश का कहर: टूटकर कावेरी नदी में समाया कोल्लिडम पुल, नहीं रुकेगी मानसून की रफ्तार

चेन्नई। दक्षिण भारत में भारी बारिश के कारण भारी नुकसान जारी है। केरल अब तक सबसे अधिक प्रभावित है लेकिन तमिलनाडु में भी स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। भारी बारिश और बाढ़ के बीच त्रिची से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। शनिवार देर रात के एक वीडियो में भारी बारिश के बीच त्रिचि में कोल्लिडम पुल देखते ही देखते टूटकर कावेरी नदी में बह गया। घटना में फिलहाल किसी को चोट लगने की सूचना नहीं है। मौसम विभाग की माने तो अभी मानसून की रफ्तार नहीं रुकेगी। खास तौर पर दक्षिण के पश्चिम क्षेत्रों में भारी बारिश का कहर जारी रहेगा।

वेस्टर्न बेल्ट में भारी बारिश की चेतावनी

वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह ये कोल्लिडम ब्रिज भारी बारिश के चलते देखते ही देखते भरभरा कर गिर पड़ा। यही नहीं टूटने के बाद ये ब्रिज कावेरी नदी में भी बह गया। मिली जानकारी के मुताबिक इस बार राज्य में साउथवेस्ट मानसून सामान्य से कम देखा गया है लेकिन फिर भी शनिवार सुबह तक सभी बड़े बांध अपनी क्षमता का 90% भर चुके हैं। मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न बेल्ट में भारी बारिश की संभावना है।


90 फीसदी भर चुके हैं बांध
मुख्यमंत्री ई पलानीसामी रविवार को इरोड और नमक्कल में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे और राहत कार्य का जायजा लेंगे। उधर..मुल्लापेरियार बांध को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सुपरवाइजरी कमिटी बनाई थी जो इस बात पर चर्चा करेगी कि बांध में जलस्तर का 139 फीट लाया जा सकता है। हालांकि, इस बारे में सीएम ने कहा था कि बांध की क्षमता 142 फीट से कम करने का सवाल नहीं है। उन्होंने कहा था कि कई मानकों को जांचने के बाद बांध की क्षमा तय की गई थी। उन्होंने केरल की स्थिति के लिए चिंता प्रकट की लेकिन साथ ही कहा कि बांध में पानी का स्तर कम नहीं किया जा सकता।