1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंबई में मानसून की पहली बारिश ने मचाया मौत का तांडव, दो बच्चों समेत 3 की मौत

भारत के कई हिस्सों में इस वक्त मौसम के भयानक तेवर देखने को मिल रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 3 Jun 2018, 9:51 AM IST

Mumbai first monsoon rain cost 3 lives due to electrocution

मुंबई में मानसून की पहली बारिश ने मचाया मौत का तांडव, दो बच्चों समेत 3 की मौत

मुंबई। भारत के कई हिस्सों में इस वक्त मौसम के भयानक तेवर देखने को मिल रहे हैं। कहीं आंधी तो कहीं बारिश के कहर से अब तक कई लोगों की मौत की खबर आई है। मौसम के इस कहर का ताजा शिकार मुंबई के तीन लोग हुए हैं। यहां मानसून की पहली ही बारिश में करंट लगने से दो बच्चों समेत तीन की जान गई है। इसके अलावा मौसम की मार के चलते पिछले दो दिन में यूपी में 17 लोगों, पश्चिम बंगाल में नौ, दिल्ली में एक और मुंबई में तीन लोगों की मौत हुई है। साथ ही आंधी-बारिश के चलते दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

मारे गए लोगों में दो बच्चे शामिल

मुंबई के नगर निगम आपदा नियंत्रण कक्ष की ओर से मारे गए लोगों की पहचान जारी की गई है, जिसके मुताबिक मृतकों में 32 वर्षीय अनिल यादव के साथ सारा खान और ओमकार शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से
अनिल यादव और सारा खान की मौत खिंडीपाड़ा क्षेत्र में हुई। ये दोनों सड़क पर बिजली की तार की चपेट में आ गए। वहीं ओमकार की मौत भानडुप रेलवे स्टेशन के पास शिवकृपा नगर क्षेत्र में करंट लगने से हुई।

केवल 16 दिनों में 4,000 लोगों से पूछताछ और फिर एक टैटू से खुला लड़की की हत्या का राज

समय से पहले मुंबई पहुंचा मानसून

आपको बता दें कि मुंबई में इस साल मानसून ने समय से पहले दस्तक दी है। आमतौर पर मुंबई में मानसून की शुरुआत 10 जून से होती है। हालांकि मौसम विभाग के अधिकारियों ने पहले ही इस बात की भविष्यवाणी जारी की थी कि
इस साल मानसून पहले दस्तक देगा। अधिकारियों ने इस बारे में तर्क दिया था कि आने वाले सप्ताह तक महाराष्ट्र तट पर मानसून के लिए स्थितियां अनुकूल हैं।

उपचुनाव रिजल्ट के 3 दिन बाद केंद्रीय मंत्री ने बताई बीजेपी की हार की बड़ी वजह

गर्मी से राहत, जाम से आफत
शनिवार शाम को मुंबई के बाहरी इलाके से शुरू होकर भारी बारिश वहां हिस्सों तक पहुंच गई। बारिश के कारण हुए तापमान में गिरावट दर्ज के चलते मुंबईवासियों को तपती गर्मी से आखिरकार राहत मिली है। हालांकि बारिश के चलते सड़कों पर पानी जमा हो गया जिस कारण कई जगह लोग ट्रैफिक जाम में फंसे रहे। सिर्फ सड़क ही बारिश का असर मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेन पर भी पड़ा।