
मुजफ्फरपुर कांड: सीबीआई ने आरोपी से पूछताछ से पहले सीलबंद कमरें की ली तलाशी
पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बालिकाओं के साथ यौन शोषण का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तो इस मुद्दे का राजनीति करण भी कर दिया गया है। बिहर में विपक्ष नीतिश कुमार को लगार इस मुद्दे पर घेरे हुए है। शनिवार को कार्यवाई करते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने सेंट्रल फॉरेसिंक साइंस लेबोरेटरी (सीएफएसएल) के अधिकारियों के साथ मिलकर शनिवार को मुजफ्फरपुर जिले के बालिका गृह की तलाशी ली। बता दें कि मामले की जांच में तेजी लाने के लिए सीएफएसएल की टीम ने वैज्ञानिक सबूत भी जुटाए हैं।
आरोपी से पूछताछ करने से पहलेे सीबीआई ने सीलबंध कमरे की ली तलासी
एक जिला पुलिस अधिकारी ने कहा कि मुजफ्फरपुर कोर्ट में मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर से पूछताछ करने के लिए उसे रिमांड पर लिए जाने से पहले सीबीआई ने सीलबंद कमरे खोले और तलाशी ली। अधिकारी ने बताया कि सीबीआई ने सील किए गए कमरे खोले और मामले में और सबूत इकट्ठा करने के लिए तलाशी ली। बता दें कि सीबीआई की ओर से की गई सभी जांच गतिविधियों को रिकॉर्ड करने के लिए वीडियोग्राफी की गई।
गृह के अंदर और बाहर अतिरिक्त सुरक्षा बल किए गए तैनात
आरोपी ब्रजेश ठाकुर को नौ अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार करने के बाद बालिका गृह को जिला प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया था। वहीं, बालिका गृह के अंदर और बाहर अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है, क्योंकि टीमों द्वारा जांच का काम कई घंटों तक किए जाने की संभावना है।
आरोपी ने केवल पांच दिन बिताए जेल में
आपको बता दें कि ठाकुर ने मुजफ्फरपुर केंद्रीय कारागार में केवल पांच दिन बिताए हैं। इस मामले में उसे दो जून को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन स्वास्थ्य होने की वजह से वह जेल के मेडिकल वार्ड में रह रहा है और कैदियों के वार्ड में रहने से बचने में कामयाब रहा। वहीं, इस मामले में पटना उच्च न्यायालय सीबीआई जांच पर नजर बनाए हुए है।
Published on:
11 Aug 2018, 2:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.