31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना संकट के बीच नागालैंड सरकार का बड़ा फैसला, 30 जून तक बढ़ाया लॉकडाउन

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में बड़ा फैसला, नागालैंड सरकार ने 30 जून तक बढ़ाया लॉकडाउन, स्थिति के मुताबिक पाबंदियों में दी जाएगी छूट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 16 Jun 2021, 2:38 PM IST

Nagaland Government extends lockdown till June 30

Nagaland Government extends lockdown till June 30

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के बढ़ते मामलों के बीच नागालैंड सरकार ( Nagaland Govt ) ने बुधवार को राज्य में 30 जून तक लॉकडाउन ( Lockdown Extend ) की अवधि को बढ़ा दिया है। इसको लेकर जिला कोविड टास्क फोर्स को संबंधित जिलों में स्थिति के मुताबिक कुछ छूट देने का अधिकार दिया गया है।

सरकार की ओर प्रवक्ता विधायक महोनलुमो किकॉन ने कहा कि प्रदेश में कोरोना की स्थिति में सुधार हो रहा है, लेकिन हम अभी भी पूरी तरह इसके खतरे से बाहर नहीं आए हैं। परिस्थितियों को देखते हुए, हमें फिलहाल लॉकडाउन आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ेंः Corona की तीसरी लहर को लेकर दिल्ली सरकार अलर्ट, सीएम केजरीवाल ने कहा- तैयार होंगे 5 हजार हेल्थ असिसटेंट

विधायक ने कहा कि बुधवार को राज्य उच्चाधिकार समिति की समीक्षा बैठक में लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया गया। किकॉन ने कहा, 'हम लोगों को हो रही असुविधा को स्वीकार करते हैं, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए हमें अभी के लिए लॉकडाउन जारी रखना होगा।'

उन्होंने कहा कि कोविड -19 पर जिला कार्य बल स्थानीय स्थिति के मुताबिक ढील या सख्त प्रतिबंध लगाएंगे।
बता दें कि आवश्यक सेवाओं और माल परिवहन की आवाजाही को छोड़कर सभी गतिविधियों को प्रतिबंधित करते हुए, नागालैंड में 14 मई को लॉकडाउन लगाया गया था। प्रदेश में मंगलवार को 101 नए मामले दर्ज किए और तीन मौतें हुईं। वहीं अब तक कोरोना से संक्रमण के कुल 23,854 केस दर्ज किए जा चुके हैं। जबकि 445 लोगों ने कोरोना के चलते अपनी जान गंवाई है।

15 जून तक राज्य में कुल 369,238 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 54,875 को दूसरी खुराक और 311,235 ने पहली खुराक ली है।

यह भी पढ़ेँः बंद कमरों में वायरस के फैलने का खतरा अधिक, जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

वित्तीय संकट से जूझ रहे मजदूर
लंबे समय से चल रहे लॉकडाउन के कारण स्थानीय मजदूर वित्तीय संकट का सामना कर रहे हैं। हालांकि, राज्य सरकार ने दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने के लिए एक दिन पहले उन्हें राहत सामग्री देना शुरू कर दिया है। नागालैंड सरकार ने बताया कि राहत सामग्री पैकेट में चावल, दालें, तेल, साबुन और अन्य आवश्यक सामान है।