14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर NCB की रेड, ड्रग्स लेने का आरोप

कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर एनसीबी की रेड। एनसीबी की रेड से भारती के फैन्स निराश।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 21 Nov 2020, 12:37 PM IST

bharti singh

कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर एनसीबी की रेड।

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति के घर पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक दोनों पति-पत्नी पर ड्रग्स लेने का आरोप है। एनसीबी को इस बात की सूचना ड्रग्स पेडलर्स से मिली है। ड्रग्स पेडलर्स से गुप्त सूचना के आधार पर TV एक्ट्रेस और कॉमेडियन के यहां NCB ने छापेमारी की है। बता दें कि बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल से भी एनसीबी ने लंबी पूछताछ की थी और उनके घर पर छापा मारा था।

भारती के फैन्स निराश

दरअसल, भारती सिंह की कॉमेडी की दुनिया दीवानी है। वर्तमान में वो द कपिल शर्मा शो का हिस्सा हैं। शो में अपनी कॉमेडी से सभी को हंसा-हंसाकर वह लोटपोट करती रहती हैं। इस बात की खबर से उनके फैन्स को निराशा हाथ लगी है। अभी इस मामले पर डिटेल जानकारी एनसीबी ने जारी नहीं की है। अब ये देखने वाली बात होगी कि भारती पर एनसीबी का अगला कदम क्या होगा। फिलहाल, भारती सिंह और उनके पति के घर पर छापेमारी जारी है।