महाराष्ट्र के सबसे बड़े शहर बुलढाणा के खामगांव में एक बच्ची का जन्म होने के तुरंत बाद ही आधार कार्ड में उसका पंजीकरण कर दिया गया। इस बच्ची को पैदा हुए अभी दो मिनट भी नहीं हुए थे। लेकिन उसको उसके जीवन का सबसे बड़ा आधार मिल गया। पैदा होने के बाद जैसे ही उसे मां-बाप की गोद में रखा गया, तभी उसके हाथ में उसका आधार नंबर दे दिया गया। इस नवजात का नाम साची बताया जा रहा है।