scriptशराब के नशे में शख्स ने हुमायूं का मकबरा में घुसा दी कार, गिरफ्तार | New Delhi: Drunk Man Rams His Car Into Wall Near humayun-tomb | Patrika News
विविध भारत

शराब के नशे में शख्स ने हुमायूं का मकबरा में घुसा दी कार, गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार मामला दिल्ली के लोधी रोड का है। यहां आज सुबह लोधी रोड की तरफ से आ रही गाड़ी बेकाबू होकर सफदरजंग मकबरे के मुख्य दरवाजे में घुस गई।

Nov 23, 2020 / 06:16 pm

Vivhav Shukla

Drunk Man Rams His Car Into Wall Near humayun-tomb

Drunk Man Rams His Car Into Wall Near humayun-tomb

नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार तड़के एक शख्स ने शराब के नशे में सफदरजंग मकबरे पर अपनी गाड़ी घुसा दी। मिली जानकारी के मुताबिक शख्स ने इतनी शराब पी रखी थी कि उसे कुछ भी होश नहीं था।

ऑटो रिक्शा बन रहे दुर्घटना और यातायात समस्या का कारण

पुलिस के अनुसार मामला दिल्ली के लोधी रोड का है। यहां आज सुबह लोधी रोड की तरफ से आ रही गाड़ी बेकाबू होकर सफदरजंग मकबरे के मुख्य दरवाजे में घुस गई। टक्कर मारने वाला व्यक्ति दिल्ली निवासी है और उम्र करीब 32 वर्ष है।

पुलिसकर्मी ने बताया कि गाड़ी चालक नशे में धुत था और गाड़ी पर संतुलन खोने की कारण ये दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकबरे के मुख्य द्वार पर लगे लोहे का दरवाजा और बाहर लगा पत्थर का साइन बोर्ड भी टूट गया।

तकनीक: सडक़ दुर्घटना होने से पहले ही ड्राईवर को आगाह कर देगी यह डिवाइस

अच्छी बात ये रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना के बाद गाड़ी चालक को तुरंत दिल्ली के आरएमएल अस्पताल ले जाया गया। उसे गंभीर चोट नहीं लगी है। बता दें शख्स मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

 

Home / Miscellenous India / शराब के नशे में शख्स ने हुमायूं का मकबरा में घुसा दी कार, गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो