14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NIA ने हैदराबाद से दो युवकों को किया अरेस्ट, भारत में फैला रहे थे ISIS की विचारधारा

अधिकारियों ने बताया कि ये दोनों देश में ISIS की विचारधारा को फैलाने की साजिश कर रहे थे।

2 min read
Google source verification

image

Kapil Tiwari

Aug 12, 2018

NIA arrests 2 Hyderabad men

NIA arrests 2 Hyderabad men

हैदराबाद। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हिंदुस्तान के शहरों को दहलाने की साजिश रचने वाले आतंकी संगठनों को फिर से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, रविवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानि कि एनआईए ने हैदराबाद से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों युवक खूंखार आतंकी संगठन ISIS से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। इस तरह से इनकी गिरफ्तारी से ISIS के मॉड्यूल को तगड़ झटका लगा है।

एनआईए ने हैदराबाद से आठ युवाओं को पकड़ा, आईएस से जुड़े हो सकते हैं तार

2016 इस्लामिक स्टेट मॉड्यूल केस में हुई गिरफ्तारी

जानकारी के मुताबिक, एनआईए ने मोहम्मद अब्दुल्ला बसीत (24) और मोहम्मद अब्दुल कादिर (19) को 2016 इस्लामिक स्टेट मॉड्यूल केस में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि ये दोनों देश में ISIS की विचारधारा को फैलाने की साजिश कर रहे थे। इनमें से बसीत के खिलाफ हैदराबाद पुलिस चार्जशीट कर चुकी है।

एनआइए ने बेंगलूरु छावनी स्टेशन से एक और संदिग्ध को दबोचा

दोनों युवकों के अदनान हसन से थे संपर्क

जानकारी के मुताबिक, अब्दुल्ला बासीत और अब्दुल कादिर के 2016 के ISIS मॉड्यूल केस में गिरफ्तार अदनान हसन से संपर्क थे। एनआईए की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि जांच में पता चला कि बसीत का संपर्क अदनान के साथ था और उसके कई साथी ISIS की गतिविधियों को भारत में बढ़ाने के लिए एक साथ साजिश कर रहे थे।

10 दिनों से जारी थी एनआईए की पूछताछ

आपको बता दें कि इस मामले में एनआईए के अधिकारी पिछले कई दिन से 10 से अधिक लोगों से पूछताछ कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि आपराधिक सामान बरामद किया गया है। उसे हैदराबाद में ही जांच के लिए भेज दिया गया है। बसीत पहले भी 2016 में ISIS से जुड़ने के लिए भारत से अफगानिस्तान जाने का प्लान बना रहा था। बताया गया है कि अदनान ने बसीत को 2014 में सीरिया जाने में मदद की थी।