
नई दिल्ली। बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते काफी खराब हो चुके हैं। आलम ये है कि दोनों देशों के बीच रिश्ते लगभग खत्म हो चुके हैं। इसी बीच पाकिस्तान को लेकर NIA ने काफी चौंकाने वाला खुलासा किया है। NIA का कहना है कि कश्मीर में अशांति फैलाने के लिए पाक हाईकमीशन पैसा देता था।
जानकारी के मुताबिक, आतंकी फंडिंग के मामले में एनआइए ने तीन हजार पन्नों का पूरक आरोप पत्र दाखिला किया है। पूरक आरोप पत्र में एजेंसी ने पाकिस्तानी उच्चायोग की भूमिका का भंडाफोड़ किया है। एजेंसी की ओर से आरोप पत्र में दावा किया गया है कि कश्मीर में अशांति फैलाने के लिए खुद पाकिस्तानी हाईकमीशन ने अलगाववादियों का समर्थन किया था।
साल 2017 के टेरर फंडिंग केस और आतंकी सरगना हाफिज सईद से जुड़े इस मामले में एनआईए ने दिल्ली कोई में तीन हजार पन्नों का पूरक आरोप पत्र जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के प्रमुख यासीन मलिक और चार अन्य कश्मीरी अलगाववादियों के खिलाफ दाखिल किया। एजेंसी ने इस आरोप पत्र में दावा किया है कि पाकिस्तानी उच्चायोग ने कश्मीर घाटी में अशांति फैलाने के लिए धन मुहैया कराने के लिए अलगाववादियों का समर्थन किया था। NIA का कहना है कि इन पैसों का इस्तेमाल भारत में अशांति फैलाने के लिए किया गया है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से घाटी में आतंकी गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को भी आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया, जिसमें दस से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायल लोगों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
Published on:
5 Oct 2019, 2:53 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.