5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्द हवाओं की चपेट में उत्तर भारत, धुंध के चलते 80 उड़ाने हुईं प्रभावित

एक ओर जहां देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है, वहीं समूचा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है।
2 min read
Google source verification
cold wave

सर्द हवाओं की चपेट में उत्तर भारत, धुंध के चलते 80 उड़ाने हुई प्रभावित

नई दिल्ली। एक ओर जहां देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है, वहीं समूचा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। यहां तक दिल्ली व हरियाणा समेत उत्तर भारत के कुछ राज्यों में शिमला से भी अधिक ठंड दर्ज की गई है। वहीं, मौसम विभाग के अनुमान के विपरीत क्रिसमस पर भी उत्तर भारतियों को बर्फीली हवाओं से राहत नहीं मिल पाई। जबकि दिल्ली में घने कोहरे और धुंध के चलते एयर पोर्ट पर विमानों का संचालन आंशिक रूप से बाधित रहा। मौमस विभाग के अनुसार दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से तीन डिग्री माना जाता है।

नितिन गडकरी ने नेतृत्व पर फिर साधा निशाना, बोले- अगर सांसद-विधायक हारे तो जिम्मेदार कौन?

80 से अधिक उड़ानें विलंबित हो गईं

एक अधिकारी के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट पर धुंध और कम दृश्यता के चलते उड़ानों का संचालन आंशिक रूप से निलंबित कर दिया गया। जिससे 80 से अधिक उड़ानें विलंबित हो गईं। इसके साथ ही मौसम विभाग ने मंगलवार को दिल्ली में आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत दर्ज किया। उधर, पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में गलन और शीतलहर बढ़ने से केलांग में तापमान शून्य से नीचे 9.4 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। जबकि देश के मशहूर पर्यटक स्थल मनाली में तापमान शून्य से नीचे 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यही नहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला के साथ ही कल्पा, सोलन, भुंतर, सुंदरनगर और सोबघ में भी तापमान शून्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया।

कर्नाटक: सीएम कुमारस्वामी का वीडियो वायरल, दिया पार्टी नेता के हत्यारे को बेरहमी से मारने का आदेश!

न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.2 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग के आंकड़ों की मानें तो शिमला में 1.7 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ ही कश्मीर के कुपवाड़ा में सोमवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही कश्मीर में डोडा जिले में भद्रवाह का तापमान गिरकर शून्य से भी नीचे पहुंच गया। जबकि बनिहाल क्षेत्र में जम्मू—कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रिकॉर्ड किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।