scriptयुवाओं में भारी उत्साह : अब तक 18 प्लस वाले लगा चुके है 17 करोड़ से ज्यादा कोरोना का टीका | Over 17 crore doses of Covid-19 vaccine administered in country so far | Patrika News

युवाओं में भारी उत्साह : अब तक 18 प्लस वाले लगा चुके है 17 करोड़ से ज्यादा कोरोना का टीका

locationनई दिल्लीPublished: May 10, 2021 09:12:32 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, लाभार्थियों को कुल 17 करोड़ एक लाख 53 हजार 432 डोज दी जा चुकी है। सरकार का कहना है कि 46.61 लाख वैक्सीन की डोज अगले तीन दिन में राज्यों को दी जाएगी।

Covid-19 vaccine

Covid-19 vaccine

नई दिल्ली। कोरोना के दूसरी लहर ने पूरे देश में तबाही मचा रखी है। महामारी को रोकने के लिए देशभर में टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा है। कई राज्यों में लोगों को फ्री में टीका लगाया जा रहा है। एक मई से 18 साल की उम्र से अधिक लोगों को टीका लगाया जा रहा है। एक रिपोर्ट कोरोना के खिलाफ शुरू हुए टीकाकरण अभियान में अब 17 करोड़ से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है। 114वें दिन रविवार को लगभग पौने सात लाख टीक लगाए गए है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार छुट्टी के कारण कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में टीकाकरण नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें

देश का पहला मामला: शेर भी कोरोना की चपेट में, हैदराबाद के चिड़ियाघर में 8 एशियाई शेर पॉजिटिव

17,01,53,432 लोगों लग चुका टीका
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, रविवार को 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 18-45 आयुवर्ग के 2,43,958 लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन की पहली डोज लगाई गईं। 18 साल के उम्र के ज्यादा लोगों के अब तक 20,29,395 लोगों पहली डोज ले चुके है। रविवार को 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 18-45 आयुवर्ग के 2,43,958 लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन की पहली डोज लगाई गईं। मंत्रालय की ओर से जारी किए आंकड़ों के अनुसार, लाभार्थियों को कुल 17 करोड़ एक लाख 53 हजार 432 डोज दी जा चुकी है। इनमें 95.46 लाख स्वास्थ्यकर्मियों को पहली और 64.71 लाख को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। वहीं 1.39 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहला और 77.54 लाख को दूसरा टीका लगाया गया है।

 

यह भी पढ़ें

मौत का तांडव: बेंगलुरु में नहीं बची अंतिम संस्कार की जगह, श्मशानों के बाहर लगे ‘हाउस फुल’ के बोर्ड



तीन दिन में भेजी जाएंगी 46 लाख खुराक
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक टीकाकरण को गति देने के लिए सरकार ने राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों को टीके की कुल 17.56 करोड़ खुराक निशुल्क भेजी गई है। इसमें से राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों ने 16.83 करोड़ वैक्सीन के डोज लगाए हैं। इसके अलावा 72 लाख डोज अब भी राज्यों के पास मौजूद हैं। सरकार का कहना है कि 46.61 लाख वैक्सीन की डोज अगले तीन दिन में राज्यों को दी जाएगी। आपको बता दें कि देश में टीकाकरण का तीसरा चरण भी शुरू हुआ चुका है। जिसमें 18 साल से 44 साल के लोग टीका लगवा रहे हैं। इसके अलावा, 45 से 60 साल की आयु के 5,51,74,561 लोग पहली, जबकि 65,55,714 लोग दूसरी खुराक ले चुके हैं। 60 साल से अधिक आयु के 5,36,72,259 लोगों को पहली जबकि 1,49,77,918 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो