रिपोर्ट के मुताबिक, 19 अप्रैल से 14 मई के बीच कुल 8,07,032 प्रवासी श्रमिक बसों में दिल्ली से अपने गृह राज्यों के लिए रवाना हुए, जिनमें से 3,79,604 लॉकडाउन के पहले सप्ताह के दौरान ही चले गए। इसके बाद से संख्या घटने लगी और दूसरे सप्ताह में 2,12,448, तीसरे सप्ताह में 1,22,490 और चौथे सप्ताह में 92,490 प्रवासी दिल्ली को छोड़कर अपने-अपने घर के लिए रवाना हुए।