इसके अलावा पुराने आटोमैटिक फेयर कलेक्शन गेट भी बदल रहे हैं। जिन स्टेशन पर इसकी संख्या ज्याद है, वहां आधुनिक सेवाएं लोगों को मिलेंगी। भविष्य में यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो यह कवायद कर रहा है। कहा जा रहा है कि इस बदलाव से यात्रियों को भीड़ से भी निजात मिलेगी औऱ समय का भी बचत होगा। फिलहाल, सबकी नजरें इस बात पर टिकी है कि दोबारा मेट्रो यात्रा कब से शुरू होती है। क्योंकि, 25 मार्च से दिल्ली मेट्रो की सर्विस पूरी तरह बंद है। हालांकि, Unlock की घोषणा के बाद धीरे-धीरे दोबारा देश को खोला जा रहा है। लेकिन, दिल्ली मेट्रो की सेवाएं अभी भी पूरी तरह से बंद है।