
नई दिल्ली। देश में होली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत अलग—अलग राज्यों में होलिका दहन किया जा रहा है।
ज्योतिषों की मानें तो इस बार होलिका दहन में भद्रा नहीं है, इसलिए इस साल यह बहुत ही शुभ महुर्त में पड़ रही है।
पंडित डॉ. कान्हा कृष्ण शुक्ल के अनुसार भद्रा में होलिका दहन हानि और अशुभ फल लाता है। उन्होंने कहा कि होलिका दहन के दिन सुबह 6:08 बजे से लेकर दोपहर 12:32 बजे तक भद्रा पड़ रहा है।
इसलिए शाम छह बजे का बात का मुहूर्त शुभ माना गया है। शाम 6:22 से रात 8:49 बजे तक होली दहन कार्यक्रम किया जा सकेगा।
वहीं, होलिका दहन से पूर्व गांवों की चौपालों में होरियारों की जमात लगा करती थी और 'फगुनइया तोरी अजब बहार, सड़क मा नीबू लगा दे बालमा' जैसे बुंदेली फगुआ (होली गीत) गाए जाते थे।
लेकिन इस साल कोरोनावायरस का डर शहर के अलावा देहातों में भी इस कदर छाया हुआ है कि न चौपालें सज रही हैं और न ही फगुआ ढोलक की थाप ही सुनाई दे रही है।
Updated on:
09 Mar 2020 10:38 pm
Published on:
09 Mar 2020 09:45 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
