नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस ( Coronavirus in India ) के प्रकोप के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) न जहां होली के कार्यक्रमों ( Holi celebration ) न शामिल होने का फैसला लिया है, वहीं भाजपा सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ( BJP MP Gautam Gambhir ) ने होली त्योहार मनाने के बजाय दिल्ली हिंसा ( Delhi Violence ) पीड़ितों की मदद करने की बात कही है। भाजपा सांसद गंभीर ने एक प्रेस नोट भी जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि "होली मनाने के लिए मेरे निर्वाचन क्षेत्र के RWA और कॉलेजों ने मुझे निमंत्रण भेजा है। मैं उन सबका आभारी भी हूं, मगर यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि पीड़ितों की मदद करने का समय है।"