1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब सैकड़ों यात्रियों की दांव पर लगी जान तब इस महिला पायलट ने सूझबूझ से बचाई उनकी जान

इन दो विमानों में कुल 261 यात्री सवार थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Arijita Sen

•

Updated: 18 Feb 2018, 3:58 PM IST

Anupama Kohli

नई दिल्ली। हीरो हम अकसर फिल्मों में ही देखते है जो कि अपनी जान पर खेलकर लोगों के प्राणों की रक्षा करते हैं लेकिन फिल्मों के अलावा असल जिंदगी में भी कुछ ऐसे लोग हमें देखने को मिल जाते हैं जो कि अपने साहस और सूझबूझ से हमें बचाते हैं। कुछ ऐसी ही है एयर इंडिया की पायलट अनुपमा कोहली जो कि पिछले हफ्ते बुधवार को कईयों के प्राणों की रक्षा की।

दरअसल हुआ ये कि आसमान में दो विमान अचानक काफी नजदीक आ गए और टकराते-टकराते बचे। बता दें कि इन दो विमानों में कुल 261 यात्री सवार थे। जांच के बाद इस बात का खुलासा किया गया कि किसी गलतफहमी के कारण दोनों विमान एक दूसरे के काफी नजदीक आ गए थे। बता दे ंकि इन दो विमानों की कमान महिलाओं के हाथों में ही थी और विमानों के टकराने से पहले ही अपनी सूझबूझ से इन्होंने अपनी स्थिति बदल ली और कईयों के प्राणों की रक्षा की।

अनुपमा का कहना था कि दोनों विमान और टकराने ही वाले थे कि ऑटोमेटिक वार्निंग की वजह से दोनों विमानों के पायलटों ने अपनी स्थिति बदल ली और हादसे से खुद को बचा लिया।

एक रिपोर्ट के मुताबिक अभी इन दो विमानों को नियंत्रित करने वाले एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स के सस्पेंशन के ऑर्डर किए गए हैं और एयरक्राफ्ट एक्सिडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की ओर से भी मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है।

बता दें कि अनुपमा कोहली के पास बीस साल से भी ज्य़ादा विमान उड़ाने का अनुभव है और उनके इसी अनुभव ने सैकड़ों लोगों को बचाया। घटना वाले दिन कोहली जब सामने से दूसरे विमान को आते देखा तो दाईं ओर मुड़कर विमान के लिए जगह बनाई और साथ ही अपने विमान को थोड़ा नीचे कर लिया ताकि हादसे को टाला जा सके। एअर इंडिया ने अनुपमा के काम को सराहा और उनकी प्रशंसा भी की।