scriptमहाबलीपुरम के कोव रिजॉट में मोदी-जिनपिंग की वार्ता शुरू | PM Modi and Xi jinping discuss ways to enhance bilateral trade deficit | Patrika News

महाबलीपुरम के कोव रिजॉट में मोदी-जिनपिंग की वार्ता शुरू

locationनई दिल्लीPublished: Oct 12, 2019 10:43:59 am

Submitted by:

Mohit sharma

PM मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच महाबलीपुरम में हुई बातचीत
दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय व्यापार व निवेश संबंधों को विस्तार देने पर जोर रहा
दोनों ने आतंकवाद और कट्टरपंथ की चुनौतियों से मिलकर निपटने का संकल्प भी लिया

t.png

नई दिल्ली। विदेश सचिव विजय गोखले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच महाबलीपुरम में हुई बातचीत की शुक्रवार को जानकारी दी।

विदेश सचिव ने एक प्रेस कॉंफ्रेंस में बताया कि शी और पीएम मोदी के बीच करीब 5 घंटे तक बातचीत हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय व्यापार व निवेश संबंधों को विस्तार देने पर जोर रहा।

विजय गोखले ने ने जानकारी देते हुए बताया कि डिनर के दौरान दोनों नेताओं के बीच करीब ढाई घंटे तक बातचीत होती रही।

इस दौरान पीएम मोदी और शी ने अपनी-अपनी राष्ट्रीय दूरदृष्टि एवं शासन से जुड़ी प्राथमिकताओं पर अपने विचार रखे।

गोखले ने बताया कि शी जिनपिंग ने उनके स्वागत में किए गए शानदार इंतजामों की खुली तारीफ की।

चंद्रयान-2: चांद पर निकला दिन, सूरज की रोशनी लैंडर विक्रम में डालेगी नई जान!

https://twitter.com/ANI/status/1182718639859892224?ref_src=twsrc%5Etfw

चंद्रयान-2: चांद पर हीलियम-3 को तलाशने गया था लैंडर विक्रम, पूरी दुनिया की ऊर्जा जरूरत हो सकती है पूरी

विदेश सचिव ने बताया कि बातचीत के दौरान चीनी राष्ट्रपति ने स्वीकार किया कि दोनों देश बहुत जटिल और बहुत विविध हैं। इसके साथ ही दोनों ही देश विशाल व बड़े भी हैं।

इसलिए जरूरी है कि दोनों कट्टरपंथ व आतंकवाद जैसे मसलों पर मिलकर काम करें।

क्या है आज का प्रोग्राम?

1. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग चेन्नई के आईटीसी ग्रैंड चोला होटल से 9.50 बजे महाबलीपुरम पहुंचेंगे।

2. होटल फिरशरमैंस में मोदी—शी के बीच बातचीत सुबह 10 बजे।
3. सुबह 10.45 बजे दोनों नेताओं के बीच प्रतिनिधि स्तर पर बातचीत भी होगी।

4. सुबह करीब 11.45 बजे पीएम मोदी लंच की मेजबानी करेंगे।

5. लंच के बाद शी जिनपिंग 12.45 बजे चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे।
6. करीब 1.30 बजे चीनी राष्ट्रपति नेपाल के लिए रवाना होंगे।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो