अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने एक बार फिर कोरोना वॉरियर्स ( Corona Warriors ) की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि हमारे डॉक्टर्स ( Doctors ), नर्स ( Nurse), हॉस्पिटल स्टाफ ( Hospital Sraff ), पैरामेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस , पुलिसक्रमी, सेवाकर्मी के साथ काफी संख्या में लोग दिन रात इस महामारी के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने कोरोना काल में आपदा को अवसर में बदला। पीएम ने कहा कि जब यह महमारी शुरू हुई तो केवल एक टेस्टिंग लैब थे। लेकिन, आज 1400 से ज्यादा लैब भारत में तैयार हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि देश में नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन ( National Digital Health Mission ) का आगाज होने जा रहा है। इसस हेल्थ सेक्टर में नई क्रांति आएगी। इस दौरान पीएम मोदी ने एक बार फिर 'आत्मनिर्भर भारत' की बात भी दोहराई।