6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
आजादी के 71 साल बाद सिक्किम को मिला पहला हवाई अड्डा, पीएम ने किया उद्घाटन
Play video

आजादी के 71 साल बाद सिक्किम को मिला पहला हवाई अड्डा, पीएम ने किया उद्घाटन

यह हवाई अड्डा सिक्किम का पहला और देश का 100वां हवाई अड्डा। इसकी आधारशिला 2009 में रखी गई थी।
Google source verification

image

Dhirendra Kumar Mishra

Sep 24, 2018

नई दिल्‍ली। देश की आजादी के 71 साल बाद सिक्किम को पहला हवार्ड अड्डा आज मिल गया। सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के पहले पाक्योंग हवाई अड्डा का उद्घाटन किया। यह एयरपोर्ट राजधानी गंगटोक से करीब 33 किलोमीटर की दूरी पर है। इस हवाई अड्डा के बन जाने से इस राज्य के पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। चीन की सीमा से लगते इस हवाई अड्डा को काफी अहम माना जा रहा है। उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री पवन चामलिंग और केंद्रीय उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने अपने ऑफिशल टि्वटर अकाउंट से सिक्किम की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। उन्होंने लिखा है कि शांत और शानदार। ये तस्वीरें सिक्किम के रास्ते में क्लिक कीं। उन्होंने हैशटैग के साथ लिखा अतुलनीय भारत। यह हवाई अड्डा सिक्किम का पहला और देश का 100वां एयरपोर्ट है। इसकी आधारशिला 2009 में रखी गई थी।