
1- ममता के थप्पड़ पर मोदी की गांधीगिरी, कहा खां लूंगा थप्पड़ लेकिन नहीं सहूंगा अंहकार
लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिए लड़ाई तीखी और तेज हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गांधी परिवार पर हमला करना जारी है, लेकिन ममता के थप्पड़ वाले बयान पर मोदी की गांधीगिरी, पुरुलिया रैली में बोले ममता दीदी के थप्पड़ भी खा लूंगा लेकिन दीदी के अहंकार से नहीं डरूंगा।
वित्त आयोग के अध्यक्ष ने RBI गवर्नर से की मुलाकात, राज्य वित्त आयोग के गठन पर चर्चा
2-पिता के आरोप पर राहुल का करारा जबाब, कहा राजीव गांधी के साथ राफेल पर क्यों चुप है सरकार
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिता राजीव गांधी को लेकर पीएम मोदी के वार पर पलटवार किया है. उन्होंने हरियाणा के सिरसा में एक रैली में कहा कि अगर आपको राजीव गांधी जी और मेरी बात करती है तो आप जरूर कीजिए, दिल खोल के कीजिए. लेकिन जनता को समझा दीजिए कि आपने राफेल मामले में क्या किया, क्या नहीं किया…जो वादा किया था दो करोड़ युवाओं को रोजगार का वो पूरा नहीं किया.”
3- अब भारत में Apple के स्टोर्स से खरीद सकेंगे फोन, अगले हफ्ते मिल सकती है खुशखबरी
भारत में अब तक एक भी Apple Store नहीं है. लेकिन अब भारत Apple के रिटेल स्टोर की उम्मीद जगी है और अगले हफ्ते मुंबई को फाइनल किया जा सकता है. ऐपल कुछ समय से भारत में Apple Store लाने की तैयारी कर रहा है, लेकिन अब तक कुछ फाइनल नहीं हो पाया था. हालांकि भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में ऐपल का मार्केट शेयर काफी कम है और iPhone की बिक्री भी गिरी। कंपनी ने भारत में मार्केट शेय़र बढ़ाने की कोशिश की है लेकिन इसका अभी तक कोई असर नहीं दिख रहा है।
पॉवर और माइलेज में बाइक्स को टक्कर देगी hero के ये सस्ती स्कूटी, 13 मई को होगी लॉन्चिंग
4-ट्रंप की धमकी पर चीन का पलटवार, दोनों देशों के बीच ट्रेड वॉर के हालात
डॉनल्ड ट्रंप ने चीन को 200 अरब डॉलर के चीनी सामान इंपोर्ट टैक्स बढ़ाने की धमकी दी थी। अब चीन ने भी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने अमेरिका के इस कदम पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि अगर ऐसा होता है तो वह जवाबी कदम उठाएगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि वह चीन के 200 अरब डॉलर मूल्य के उत्पादों पर शुल्क को 10 फीसदी से बढ़ाकर 25 फीसदी कर देंगे।
5- बिना शादी के ही 53 साल में सलमान बन सकते हैं पिता
दबंग खान सलमान बॉलीवुड के एलिजिबल बैचलर माने जाते हैं। हर कोई ये जानना चाहता है कि सलमान खान शादी कब करेंगे। लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि सलमान बिना शादी के पिता बनने की तैारी कर रहे हैं। दरअसल सलमान ने पिता सेरोगेसी के जरिए पिता बनने की ख्वाहिश जारी की है। सलमान ने ये बात एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान कही।आपको बता दें कि सलमान से पहले शाहरूख खान, आमिर खान, करन जौहर, और तुशार कपूर सेरोगेसी के जरिए पिता बन चुके हैं।