4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भुज के कलाकार ने कलर पेंसिल से बनाया दुनिया का सबसे बड़ा स्केच, PM ने कहा-धन्यवाद्

जहां पीएम के ट्वीट के बाद कुछ लोगों से लगातार बधाई और शुभकामना संदेश मिल रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग उन्हें मोदी भक्त की संज्ञा दे रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Devesh Kumar Sharma

•

Updated: 29 Nov 2017, 12:49 PM IST

PM Modi's Sketch

भुज के कलाकार ने कलर पेंसिल से बनाया दुनिया का सबसे बड़ा स्केच, PM ने कहा-धन्यवाद्

नई दिल्ली. बात चाहे देश की हो या विदेश की, हर जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू युवाओं के सिर चढक़र बोलता है। लेकिन हर बार अपने भाषणों से मतदाताओं को लुभाने वाले मोदी को इस बार गुजरात के एक कलाकार ने अपनी प्रतिभा से ऐसे लुभाया कि प्रधानमंत्री ने न केवल उनसे दूरभाष पर व्यक्तिगत बात की बल्कि उनके समान में ट्वीट कर सभी से जानकारी साझा भी की। ये शख्स है भुज जिले में रहने वाले मनोज सोनी।

लंबाई 80 स्क्वायर फीट :

मनोज की खासियत है कि वे अपनी कलाई में पेंसिल थामकर दृश्यों को कैनवास पर जीवंत कर देते हैं और हमेशा के लिए यादगार बना देते हैं। हाल ही में मनोज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक स्केच बनाया। उनके किए दावे के अनुसार यह स्केच अब तक का दुनिया का ऐसा सबसे बड़ा स्केच है, जिसे कलर पेंसिल के माध्यम से बनाया गया हो। इस स्केच की लंबाई 80 स्क्वायर फीट है। इसे बनाने में मनोज को पांच महीने लगे थे।


ट्रॉल किए गए मनोज, कुछ ने दी बधाई तो कुछ ने बताया मोदी भक्त :

मनोज पेशे से चित्रकार है। जहां पीएम के ट्वीट के बाद मनोज को पीएम मोदी के समर्थक लोगों सें लगातार बधाई और शुभकामना संदेश मिल रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर मोदी की आलोचना करने वाले कुछ लोग उन्हें मोदी भक्त की संज्ञा दे रहे हैं। कलाकार मनोज सोनी ने स्केच के साथ एक संदेश में कहा कि यह स्केच हमारे सम्मानित प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी का है। इस स्केच को रंगीन पेंसिल का प्रयोग कर बनाया है। वर्तमान में यह दुनिया का सबसे बड़ा स्केच है।


स्केच के लिए प्रधानमंत्री ने दिया धन्यवाद् :

मनोज की खुशी का उस समय कोई ठिकाना नहीं जब इस स्केच के मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनोज से खुद बात की और उन्हें इस शानदार तोहफे के लिए धन्यवाद् कहा है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने व्यक्तिगत ट्विटर हैँडल पर एक पोस्ट कर सभी को इसकी जानकारी दी।