20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मॉल में पड़ी रेड में हाथ लगे कंडोम के पैकेट, पुलिस को ऐसी हालत में मिले लड़के-लड़कियां

पूरा मामला गुरुग्राम के गोल्ड सुक मॉल का है, जहां दूसरे फ्लोर पर देह व्यापार का धंधा चल रहा था।
2 min read
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

Feb 01, 2018

spa

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर के सबसे चर्चित और साइबर सिटी के नाम से विख्यात गुरुग्राम (गुड़गांव) में पुलिस ने एक स्पा सेंटर का पर्दाफाश किया है। बता दें कि गुरुग्राम के इस स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। इस रेड में पुलिस ने 2 महिलाओं के साथ कुल 5 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि सभी 5 आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि इनके नेटवर्क का पता चल सके। पुलिस को संदेह है कि इनका नेटवर्क काफी विस्तृत हो सकता है।

पूरा मामला गुरुग्राम के गोल्ड सुक मॉल का है, जहां दूसरे फ्लोर पर देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस ने बताया कि जब उन्होंने स्पा सेंटर में रेड मारी तो 2 महिलाओं के साथ 2 पुरुष आपत्तिजनक हालत में पड़े हुए थे। इसके अलावा पुलिस ने स्पा सेंटर से कंडोम के कई पैकेट भी बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि उन्हें बीते कई दिनों से स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार की शिकायतें आ रही थीं। जिस पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने रेड मारी। बता दें कि पिछले कुछ समय में पुलिस ने करीब 6 देह व्यापार करा रहे स्पा सेंटरों पर रेड मारी है।

जांच में पाया गया कि इस तरह के गंदे धंधे में लड़कियों की भागीदारी काफी ज़्यादा है। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि देह व्यापार के खिलाफ पुलिस की कठोर कार्रवाई के बाद भी ऐसे स्पा सेंटरों में धड़ल्ले से देह व्यापार चल रहा है। इससे पहले भी पुलिस ने स्पा सेंटरों पर रेड मारकर 6 लड़कियों सहित कुल 8 लोगों को गिरफ्त में लिया था। बता दें कि पुलिस देह व्यापार करा रहे स्पा सेंटर का भंडाफोड़ करने के लिए खुद ग्राहक बनकर गए थे। लेकिन पुलिस के सभी प्रयासों का तब बड़ा झटका लग रहा है, जब गुरुग्राम में ऐसे सेंटरों पर लगाम नहीं लग पा रही है।