11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तर भारत में धूप के साथ तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी, बारिश की संभावना

पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में पारे में मामूली वृद्धि मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश होने की संभावना जताई
less than 1 minute read
Google source verification
उत्तर भारत में धूप के साथ तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी

उत्तर भारत में धूप के साथ तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी

नई दिल्ली। पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में गुरुवार को पारे में मामूली वृद्धि ( temperatures have increased ) के बावजूद शीतलहर ( cold wave ) की स्थिति बनी हुई है।

मौसम विभाग ( India Meteorological Department ) ने आगामी दिनों में बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में शुक्रवार तक हल्की बारिश होने की संभावना जताई है जिससे आगे चलकर ठंड और शुष्क मौसम से कुछ हद तक राहत मिल सकती है।

NCP नेता डीपी त्रिपाठी का 67 साल की उम्र में निधन, सुप्रिया सुले ने बताई गहरी क्षति

हरियाणा के नारनौल में 1.3 डिग्री और पंजाब के फरीदकोट में दो डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

भारतीय मौसम विभाग ( India Met Dept ) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि पंजाब में पवित्र तीर्थस्थल अमृतसर में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि लुधियाना में 4.8 डिग्री और भटिंडा में 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली: पीरागढ़ी की फैक्ट्री में आग के बाद धमाका, मलबे में फंसे दमकलकर्मी

प्रधानमंत्री मोदी देश अन्नदाता को देंगे नए साल का तोहफा, जाने क्या है योजना

हरियाणा के करनाल शहर में तापमान 4.6 डिग्री है जो बुधवार से 0.3 डिग्री अधिक है। हिसार में 3.5 डिग्री और अंबाला में 5.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

दोनों राज्यों में राजमार्गो सहित कई स्थानों पर घना कोहरा छाया हुआ है। दोनों ही राज्यों में कोहरे के चलते सड़क और रेल यातायात आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है।

चंडीगढ़ में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है जो बुधवार से दो डिग्री अधिक है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग