11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NCP नेता डीपी त्रिपाठी का 67 साल की उम्र में निधन, सुप्रिया सुले ने बताई गहरी क्षति

NCP के वरिष्ठ नेता डीपी त्रिपाठी का गुरुवार को निधन लंबे समय से बीमार चल रहे थे पूर्व सांसद डीपी त्रिपाठी जिसके चलते उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था
2 min read
Google source verification

image

Mohit sharma

Jan 02, 2020

e.png

नई दिल्ली। पूर्व सांसद और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता डीपी त्रिपाठी ( DP Tripathi ) का गुरुवार को निधन हो गया। त्रिपाठी लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके चलते उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उत्तर प्रदेश ( UP ) के सुल्तानपुर में जन्मे डीपी त्रिपाठी जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन ( Jawaharlal Nehru University Student Union ) के प्रेजिडेंट रहे चुके हैं। डीपी त्रिपाठी ( DP Tripathi ) ने अपनी सियासी पारी की शुरुआत कांग्रेस ( Congress ) से की थी। इस बीच वह कांग्रेस में सोनिया गांधी के विरोधी गुट में शामिल हो गए और उन्होंने पार्टी छोड़कर NCP का दामन थाम लिया। त्रिपाठी 67 वर्ष के थे।

दिल्ली: पीरागढ़ी की फैक्ट्री में आग के बाद धमाका, मलबे में फंसे दमकलकर्मी

डीपी त्रिपाठी ( DP Tripathi ) के निधन की खबर लगते ही NCP और उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। जिसके बाद अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पर नेताओं और जानी मानी हस्तियों का तांता लग गया। वहीं, कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है। डीपी त्रिपाठी ( DP Tripathi ) के निधन पर NCP नेता सुप्रिया सुले ( NCP leader supriya sule ) ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि डीपी त्रिपाठी जी के निधन की खबर से उनको गहरा दुःख हुआ। त्रिपाठी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ( NCP ) के महासचिव थे। सुप्रिया ने कहा कि वह पार्टी में हमारे मार्गदर्शक और संरक्षक थे।

प्रधानमंत्री मोदी देश अन्नदाता को देंगे नए साल का तोहफा, जाने क्या है योजना

सुप्रिया सुले ( NCP leader Supriya Sule ) ने आगे कहा कि त्रिपाठी ( DP Tripathi ) का परामर्श और मार्गदर्शन हमेशा याद किया जाएगा। उनका योगा पार्टी में उस दिन से है, जिस दिन से NCP की नींव पड़ी। ऐसे में हम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्राथ्रना करते हैं।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग