महाराष्ट्र: CM उद्धव ठाकरे के सरकारी बंगले की दीवार पर लिखे अपशब्द, मची हलचल
महाराष्ट्र (Maharashtra) के CM उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) से जुड़ी बड़ी खबर
उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) के बंगले 'वर्षा' की दीवार पर किसी ने अपशब्द लिख दिए
CM आवास पर लिखी इस आपत्तिजनक टिप्पणी की जानकारी लगते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया
महाराष्ट्र: CM उद्धव ठाकरे के सरकारी बंगले की दीवार पर लिखे अपशब्द
नई दिल्ली।महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां उनके सरकारी बंगले 'वर्षा' की दीवार पर किसी ने अपशब्द लिख दिए हैं।
CM आवास पर लिखी इस आपत्तिजनक टिप्पणी की जानकारी लगते ही से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ( Devendra Fadnavis ) के इस्तीफे के बाद यह सरकार आवास उद्धव ठाकरे को मिला था।
बताया जा रहा है कि लोक निर्माण विभाग ( PWD ) ने जब यह बंगला उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को सौंपा तो उसकी दीवार पर अपशब्द लिखे हुए थे।