5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुणेः शिवाजी नगर रेलवे स्टेशन के पास अवैध होर्डिंग गिरा, तीन लोगों की मौत, सात घायल

पुणे के उपनगरीय इलाके में स्थित शिवाजी नगर शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक घायल लोगों में कुछ की हालत बेहद गंभीर है।
2 min read
Google source verification
d

पुणेः शिवाजी नगर रेलवे स्टेशन के पास अवैध होर्डिंग गिरा, दो लोगों की मौत, सात घायल

पुणे। शिवाजी नगर रेलवे स्टेशन के पीछे जूना बाजार स्थित शहीद अमर शेख चौक पर शुक्रवार को एक अवैध होर्डिंग गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि करीब सात लोगों के घायल होने की भी सूचना मिली है। इस हादसे में कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ेंः एक साल में ट्रेनों में तीन करोड़ का सामान हुआ चोरी, यात्रियों ने 2 लाख तौलिए चुराए

सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार है शिवाजी नगर

पुणे के उपनगरीय इलाके में स्थित शिवाजी नगर शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक घायल लोगों में कुछ की हालत बेहद गंभीर है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों और दमकलकर्मियों ने होर्डिंग हटाए और घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया। भारी लोहे से बना यह होर्डिंग गिरते ही इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। मृतकों में एक रिक्शा चालक भी शामिल है।

यह भी पढ़ेंः S-400 डिफेंस सिस्टम से पाकिस्तान में खौफ, पाक मीडिया ने चीन के लिए भी बताया खतरनाक

यह भी पढ़ें- हथियारों का सबसे बड़ा बाजार है भारत, दुनिया के कई बड़े देशों की है नजर

होर्डिंग लगाने में हुआ नियमों का उल्लंघन

इस हादसे पर टिप्पणी करते हुए पुणे महानगरपालिका के अधिकारी ने कहा कि यहां होर्डिंग लगाने की अनुमति रेलवे प्रशासन की तरफ से दी जाती है। उनका कहना है कि ये होर्डिंग लगाने में नियमों की अवहेलना की गई है। अधिकारी ने यह भी कहा कि इसमें महानगरपालिका का कोई हस्तक्षेप नहीं है।

यह भी पढ़ेंः प्रधानमंत्री पद की दावेदारी पर बार बार बयान क्यों बदलते हैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

यह भी पढ़ें- Nobel prize 2018: अफ्रीकी देश कॉन्गो के डॉ. डेनिस और इराक की नादिया को शांति का नोबेल