4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहीं रहे अटल बिहारी वाजपेयी, संघ प्रुमख मोहन भागवत ने कहा- ऐसा व्यक्ति युगों में एक होता है

मोहन भागवत ने अटल जी को श्रद्धांजलि देते हुए बहुत बड़ी बात कही है।
2 min read
Google source verification
 Mohan Bhagwat

नहीं रहे अटल बिहारी वाजपेयी, संघ प्रुमख मोहन भागवत ने कहा- ऐसा व्यक्ति युगों में एक होता है

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके चले जाने से सवा करोड़ लोगों को झटका लगा है। अटल जी की मौत से पूरा देश आहत है। राजनेता से लेकर आम आदमी तक उनकी मौत पर दुख प्रकट कर रहा है। वहीं, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी अटल जी की मौत पर गहर दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं मूल्यों को अपने विचार और आचरण द्वारा राष्ट्र जीवन में प्रतिष्ठित करने वाले, एक प्रखर दृढ एवं सर्व स्वीकृत व्यक्तित्व हम सब के बीच नहीं रहे।


अटल जी जैसे व्यक्ति युगों में एक होते हैं- भागवत

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने ट्वीट करते हुए कहा कि समाज जीवन में इस शून्यता को भरना आसान नहीं होगा। उनकी पुण्य स्मृति में शत शत नमन। मोहन भागवत ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि अटलजी का जाना हम सबके मन में एक रिक्तता छोड़ गया है, जिसकी पूर्ति असंभव है। उनके जैसे व्यक्ति बार-बार नहीं मिलते। युगों में, करोड़ों में, एक होते हैं। अपने युग की छाप छोड़कर अटलजी ने अपना जन्मकार्य समाप्त किया। इससे पहले पीएम मोदी ने अटल जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके माथे से पितातुल्य अटल जी का साया उठ गया है।

देश-विदेश से नेता पहुंचे श्रद्धांजलि देने

गौरतलब है कि अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था। अटल जी की मौत की खबर सुनते ही पूरा देश शोक में डूब गया है। देश और विदेश से राजनेता, ब्यूरोक्रेट्स अटल जी को श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली स्थित उनके पास पहुंचे। बता दें कि अब से कुछ देर बाद अटल जी का अंतिम संस्कार होगा। फिलहाल, उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। उनकी एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंच हुए हैं। इस कारण सड़कों पर भारी जाम है।