30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jammu Kashmir: Article 370 हटने की पहली बरसी पर Shiv Sena ने सरकार से किए कई सवाल, मांगा एक साल का रिपोर्ट कार्ड

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) से आर्टिकल 370 (Article 370) हटे एक साल होने जा रहे हैं। ऐसे में शिसेवना नेता संजय राउत ( Sanjay raut ) ने मोदी सरकार से एक साल के काम-काज का हिसाब मांगा है। उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि पिछले एक साल में घाटी में क्या कुछ बदला है?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 4 Aug 2020, 3:28 PM IST

Sanjay Raut Attack on Modi Government over Article 370 abrogation in Jammu Kashmir

जम्मू-कश्मीर को लेकर शिवसेना ने सरकार से मांगा रिपोर्ट कार्ड।

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर ( Jammu Kashmir ) से आर्टिकल 370 (Article 370) हटने को एक साल पूरे होने वाले हैं। पांच अगस्त यानी बुधवार को घाटी से आर्टिकल 370 हटने की पहली बरसी है। ऐसे में एक ओर जहां बीजेपी (BJP) अपनी उपलब्धियां गिनाने में लगी है। वहीं, दूसरी ओर शिवसेना ( Shiv Sena ) ने सरकार (Government) से कई सवाल किए हैं। शिवेसना नेता संजय राउत ( Sanjay Raut ) ने कहा कि एक साल में घाटी में क्या कुछ दबला, उसके बारे में सरकार रिपोर्ट कार्ड ( Report Card ) दे।

संजय राउत ने मोदी सरकार से किए सवाल

दरअसल, घाटी से आर्टिकल 370 ( Article ) हटे हुए एक साल होने जा रहे हैं। BJP इसे भुनाने में जुटी है। पार्टी का कहना है कि जम्मू-कश्मीर (Jammu kashmir) और लद्दाख (Ladakh) के लोगों के जीवन के बदलाव का यह अच्छा समय रहा। लेकिन, विपक्षी पार्टियां सरकार से सवाल कर रही हैं। एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में शिवसेना नेता संजय राउत (Shiv Sena Leader Sanjay Raut On Jammu Kashmir) ने कहा कि घाटी को लेकर कई सारे सवाल हैं, जिनका जवाब मिलना बाकी है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को यह बताना चाहिए पिछले एक साल में जम्मू-कश्मीर में क्या-क्या बदला? उन्होंने कहा कि अभी कई सारे नेता हिरासत में हैं। कई जगहों पर इंटरनेट सेवा (Internet Service Closed) बंद है। वहीं, लगातार लॉकडाउन (LOckdown) भी लागू है। लिहाजा, इस मसले पर भी सरकार को जवाब देना चाहिए।

'घाटी में एक साल में क्या कुछ बदला'

संजय राउत ( Sanjay Raut ) यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि लाख उपायों के बावजूद भारतीय सेना (Indian Army) पर हमले हो रहे हैं। हर दिन आतंकी (Terrorist) कोई न कोई वारदात देने की कोशिश कर रहे हैं। पाकिस्तान भी लगातार नापाक हरकत दिखा रहा है। आतंकियों के घुसपैठ कराने की कोशिश हो रही है। उधर, चीन भी गलवान घाटी (Galwan Valley) में तनान बनाए हुए हैं। ऐसे में सरकार चुप है। लेकिन, इन सभी सवालों का जवाब केन्द्र सरकार (Central Government) को देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इन मसलों पर चर्चा भी होनी चाहिए। दरअसल, संजय राउत का साफ इशारा है कि पिछले एक साल में घाटी में फायदा हुआ या नुकसान। किसकी हार हुई और किसकी जीत, इन सब सवालों का जवाब मोदी सरकार ( Modi Government ) दे और एक साल का रिपोर्ट कार्ड पेश करें। यहां आपको बता दें कि घाटी में आज भी कई नेता हिरासत में हैं। हालांकि, सरकार अभी इस मामले में कुछ भी स्पष्ट नहीं कर रही है। फिलहाल, घाटी में दो दिनों के लिए कर्फ्यू लगा हुआ है।