विश्व वेदान्त संस्थान के संस्थापक आनंद जी महाराज जी ने कहा, "त्रेता युग के बाद पहली बार पवित्र भारतवर्ष भूमि पर अयोध्या में विश्वरूप यज्ञ होने जा रहा है। भारतवर्ष में विभिन्न मत- मतांतरों के अनुयायी हैं, लेकिन भगवान श्रीराम ही सबके पूर्वज हैं और जिस व्यक्ति का अतीत नहीं होता उसका वर्तमान और भविष्य नहीं होता। जो मानव अपने पूर्वजो का सम्मान नहीं करता, वह विनाश की कोख में समा जाता है।"