6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाब: पठानकोट में देखे गए हथियारबंद संदिग्‍ध, फिदायीन होने के शक पर जारी किया अलर्ट

पंजाब के पठानकोट में संदिग्ध आतंकियों के देखे जाने के बाद अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 19 Apr 2018, 9:43 AM IST

Terrorists

नई दिल्ली। पंजाब के पठानकोट में संदिग्ध आतंकियों के तलाश में शुरू सर्च आॅपरेशन के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आईजी बॉर्डर जोन एसपीएस परमार के अनुसार इलाके में कुछ संदिग्ध लोगों के होने की सूचना मिली थी। पिछले 3-4 दिनों से जारी सर्च आॅपरेशन में अभी तक कुछ भी संदेहास्पद हाथ नहीं लगा है। बता दें कि एयर बेस के पास हथियारों से लैस दो संदिग्ध लोगों को देखा गया था। जिसके बाद पठानकोट में अलर्ट जारी कर दिया गया था। इस दौरान पुलिस ने पठानकोट में नाकाबंदी कर तीनों लोगों की तलाश शुरू की है।

यह भी पढ़ें- जस्टिस लोया मौत केस: एसआईटी जांच की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगी अपना फैसला

अर्लट के बाद चेकिंग जारी

दरअसल, पठानकोट में एक स्थानीय व्यक्ति ने सोमवार को तीन संदिग्ध आतंकवादियों को लिफ्ट देने का दावा किया था, जिसके बाद क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया था। व्यक्ति ने दावा किया था कि उसने रविवार रात तीन लोगों को लिफ्ट दी थी। पुलिस अंदेशा जताया था कि संदिग्ध आतंकी पड़ोसी जम्मू-कश्मीर के मार्ग से आए होंगे। इस दौरान पठानकोट में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस प्रमुख स्थानों पर वाहनों की जांच कर रही है। वहीं, पंजाब पुलिस ने ऐसे किसी भी खतरे से निपटने के लिए गुरदासपुर और पठानकोट जिलों में 9 बुलेटप्रूफ ट्रैक्टर लगाए हैं। बता दें कि जुलाई 2015 और जनवरी 2016 को गुरदासपुर में दीनानगर और पठानकोट में वायुसेना के एयर बेस पर एक बाद एक आतंकी हमला किया गया था।

यह भी पढ़ें- लंदन में मोदी की गरजन का वीडियो वायरल, बोले- दुश्मनों को उनकी भाषा में जवाब देना जानता हूं

फिदायीन होने की आशंका

जानकारी के अनुसार वर्दीधारी ये संदिग्ध आतंकी भारत-पाकिस्‍तान सीमा के पास बमियाल सेक्टर में देखे गए थे। पुलिस ने इन संदिग्धों के फिदायीन गुट के सदस्य होने की आशंका व्यक्त की है।