
24 घंटे में Corona के सबसे ज्यादा केस India में दर्ज, US और Brazil भी छूटे पीछे
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस केसों ( coronavirus Case in India ) की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे की बात करे तो यहां कोरोना 52,972 नए केस सामने आए हैं। जबकि कोरोना वायरस ( Coronavirus ) की वजह से 771 मरीजों की मौत हो गई है। गौर करने वाली बात यह है कि भारत ( Coronavirus in india ) में एक दिन के भीतर आए कोरोना मामलों की यह संख्या दुनिया में सर्वाधिक है। इस मामले में भारत ( India ) ने अमरीका ( US ) और ब्राजील ( Brazil ) को भी पीछे छोड़ दिया है। आपको बता दें कि अमरीका में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 47 हजार, जबकि ब्राजील में 25 हजार मामले रिकॉर्ड किए गए हैं।
भारत में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 18 लाख को पार
इसके साथ ही भारत में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 18 लाख को पार कर गई है। जिसमें 38,135 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से देश में अब तक लगभग 12 लाख लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। जबकि 5.79 लाख से अधिक केस अभी भी सक्रिय बने हुए हैं। आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी के साथ फैल रहा है। वहीं, महाराष्ट्र कोरोना प्रभावित राज्यों में अभी भी नंबर एक पर बना हुआ है। महाराष्ट्र सरकार में कोरोना संकट को देखते हुए राज्य सरकार ने लॉकडाउन 31 अगस्त के लिए बढ़ा दिया है।
2 अगस्त को दुनिया के अलग-अलग देशों में कोरोना केसों की संख्या—
अमरीका में कोरोना वायरस के कुल रोगियों की संख्या 48 लाख के पार
गौरतलब है कि अमरीका में कोरोना वायरस के कुल रोगियों की संख्या 48 लाख के पार निकल गई है। जबकि 1 लाख 58 हजार 365 लोग इस बीमारी की भेंट चढ़ गए हैं। हालांकि यहां पर 23 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से रिकवर कर चुके हैं। अमरीका में कोविड-19 के फिलहाल 22 लाख केस अभी सक्रिय हैं। कोरोना वायरस केसों की लिहाज से दुनिया में अमरीका के बाद ब्राजील का नंबर आता है। यहां कोरोना के 27 लाख के आसपास केस हैं। ब्राजील में कोरोना से मरने की वालों की संख्या 94 हजार से अधिक है। अगर कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की बात करें तो ब्राजील में यह आंकड़ा 19 लाख के पास है।
Updated on:
03 Aug 2020 08:17 pm
Published on:
03 Aug 2020 05:45 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
