
पत्नी की सोने की आदत से परेशान इंजीनियर पति ने कोर्ट मे लगाई तलाक की गुहार
नई दिल्ली। पति पत्नी के बीच झगड़े और मन मुटाव को लेकर कई किस्से आपने सुने होंगे। हो सकता है इनमें से कुछ मामलों में आपने तलाक तक की स्थिति वाली खबर भी पढ़ी होगी। लेकिन इस बार मामला थोड़ा और गंभीर है। दरअसल एक पति को अपनी पत्नी से इसलिए तलाक चाहिए क्योंकि वो अपनी पत्नी की सोने की आदत से परेशान है। इसके लिए बकायदा पति ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की है कि उसे अपनी पत्नी से तलाक दिया जाए।
दरअसल पति को ये परेशानी थी कि सोते समय पत्नी नींद में बड़बड़ाती है। ऐसे में पति की नींद में खलल पड़ता है और वो पूरी रात ठीक से सो नहीं पाता। पत्नी की इसी आदत से परेशान होकर पति ने कोर्ट में गुहार लगाई है। पति की अर्जी को कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है औ इस पर आगे सुनवाई होने वाली है। मामला एनसीआर से जुड़े इलाके का है। जहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी पत्नी की सोने की आदत से परेशान होकर तलाक की अर्जी दी है।
इंजीनियर पति का आरोप है कि उसकी पत्नी की इस आदत के कारण वो ठीक से सो नहीं पाता और रोजाना अपने ऑफिस देर से पहुंचता है। पति के मुताबिक उसने पत्नी की इस परेशानी या बीमारी को लेकर चिकित्सकों से भी संपर्क किया। पत्नी का इलाज भी करवाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
मनोचिक्तसकों की माने तो नींद में बात करना कोई बीमारी नहीं है, लेकिन इससे इस बात की पुष्टि होती है सेहत में कहीं कुछ गड़बड़ है। दरअसल मनोचिकित्सक इसे पैरासोमनिया कहते हैं जिसमें व्यक्ति सोते समय अस्वभाविक व्यवहार करता है। वो नींद में बातें करता है लेकिन इस दौरान उसके वाक्य अधूरे होते हैं। बहराहल ये अपने आप में अलग तरह का मामला है जिसमें पति ने पत्नी की सोने की आदत से परेशान होकर तलाक के लिए कोर्ट में गुहार लगाई है।
Published on:
08 May 2019 11:44 am
