10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CAA के खिलाफ दिल्‍ली में जोरदार प्रदर्शन, 20 मेट्रो स्‍टेशन पर आवाजाही बंद

सुरक्षा और शांति के मद्देनजर कई मेट्रो रहा स्‍टेशन बंद कालिंदी कुंज और मथुरा रोड सड़क मार्ग बंद दिल्‍ली के कई क्षेत्रों में धारा 144 लागू
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 19 Dec 2019, 4:18 PM IST

metro_protest.jpg

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली में गुरुवार को नागरिकता संशोधन कानून ( CAA ) के खिलाफ प्रदर्शन का असर देखने को मिला। गुरुवार को CAA के खिलाफ अलग-अलग दलों के नेता लालकिला पहुंचे और विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। दिल्‍ली पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल नेताओं संदीप दीक्षित, रामचंद्र गुहा सहित अन्‍य कई नेताओं को अलग-अलग क्षेत्रों से हिरासत में लिया।

CAA के खिलाफ बंद के आह्वान की वजह से जामिया नगर, लुटियन जोन व उसके आसपास के 19 मेट्रो स्‍टेशनों को बंद कर दिया गया है। इन मेट्रो स्‍टेशनों पर न तो मेट्रो रुकी न ही कोई इन स्‍टेशनों से सफर करने में सफल हुआ।

दिल्ली के जिन 19 मेट्रो स्टेशन लोगों का आवागमन बदं है उनमें वसंत विहार, बाराखंभा रोड, मंडी हाउस, पटेल चौक, लोक कल्याण मार्ग, उद्योग भवन, ITO, प्रगति मैदान, खान मार्केट, केंद्रीय सचिवालय, लालकिला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक, दिल्‍ली विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया, जसोला विहार, शाहीन बाग, मुनिरका का नाम शामिल है।

आपको बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ सबसे पहले जामिया विश्‍वविद्यालय के छात्रों ने हिंसक प्रदर्शन किया था। इस मामले में दिल्ली के जामिया नगर इलाके में हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं और इनमें कोई भी छात्र नहीं है।

इससे पहले जामिया में हुई हिंसा के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने तीन एफआईआर दर्ज कर दी थी। दूसरी तरफ विरोध प्रदर्शन के सिलसिला को आगे बढ़ाते हुए विरोधी दलों ने नेताओं ने CAA के खिलाफ अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया।