नई दिल्ली: सबरीमाला मंदिर में प्रवेश पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मंदिर में प्रवेश का अधिकार सभी को है। महिलाओं को भी पूजा करने का अधिकार है। मंदिर निजी संपत्ति नहीं बल्कि सार्वजनिक संपत्ति है । पुरुषों की तरह महिलाओं को भी प्रवेश करने का हक है। शीर्ष कोर्ट ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मंदिर में महिलाओं को रोके जाने पर सुनवाई होगी। वहीं शीर्ष कोर्ट की टिप्पणी के बाद केरल सरकार ने कहा कि महिलाओं को मंदिर में प्रवेश पर विचार कर रही है। गौरतलब है कि सबरीमाला मंदिर में दस साल से पचास तक की महिलाओं के प्रवेश पर रोक है। 13 अक्टूबर 2018 को सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की खंडपीठ ने संविधान में उल्लखित समानता के अधिकार, लिंग, धर्म और जाति के आधार पर भेदभाव न किये जाने का अधिकार तथा छुआछूत जैसे सवालों को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए मामले को पांच जजों की संविधान पीठ के हवाले कर दिया था। पीठ ने बुधवार को फैसला सुनाते हुए कहा कि मंदिर में प्रवेश का अधिकार सभी को है। मंदिर किसी की निजी नहीं सार्वजनिक संपत्ति है।